फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पतालों में जांच कराने उमड़े प्रवासी

विज्ञापन
सीएचसी चौरी रोड पर सुबह जांच के लिए लाइन में खड़े प्रवासी मजदूर। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
भदोही। पिछले दो दिनों से प्रवासियों की आमद एकाएक बढ़ गई है। लोग मुंबई से निजी वाहन किराए पर करके झुंड में आ रहे हैं। भोर से जो वाहनों की आमद शुरू होती है तो दिन लगा रहता हैं। ये लोग राजकीय एमबीएस अस्पताल और चौरी रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंच कर प्राथमिक जांच कराने के बाद ही लौट रहे हैं, लेकिन कुछ लोग हैं जो बगैर जांच कराए लौट जा रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दर्जनों बस और निजी वाहनों से सैकड़ों लोग भदोही पहुंचे। चौरी रोड स्थित सीएचसी में जांच कराने के लिए सुबह से ही लगभग एक किमी लंबी लाइन लगी रही। सीएचसी के बाहर चौरी रोड पर सड़क किनारे लोग घंटों अपनी बारी आने के इंतजार में खड़े रहे। इनमें लोग पूरे परिवार से थे तो कुछ मित्र टोली बनाकर लौटे थे। लोगों की शिकायत थी कि प्रशासन द्वारा जांच के लिए माकूल इंतजाम नहीं कराए जाने से लंबा सफर कर लौटने के बाद भी यहां घंटों धूप में इंतजार करना पड़ रहा है। कहा कि उन्हें घंटों चिलचिलाती धूप में खड़े रहना पड़ा। सीएचसी में 827 और एमबीएम अस्पताल में 1863 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कराने के बाद नाम पता दर्ज कर छोड़ दिया गया। एमबीएस अस्पताल के सीएमएस डॉ. जय नरेश ने बताया कि कुल पांच लोगों को संदिग्ध मान कर उनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें