फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन हजार देकर गुजरात से घर पहुंचे प्रवासी

विज्ञापन
ज्ञानपुर जिला अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए खड़े दूसरे प्रांत से आए लोग। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। गुजरात में फंसे प्रवासी कामगारों को रविवार देर रात भदोही लाया गया। ज्ञानपुर जिला अस्पताल में जांच के लिए पहुंचे प्रवासियों ने कहा कि तीन-तीन हजार रुपये किराया देकर 72 घंटे का कष्टदायी यात्रा के बाद अपने घर पहुंचने का मौका मिला। जबकि गुजरात से यहां तक का सफर अमूमन 36 घंटे में पूरा हो जाता है। 24 घंटे से बिना खाए-पीए हम लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

बड़ी तादाद में दूसरे प्रांतों में रहकर आजीविका चलाने वाले प्रवासी कामगारों को अपने घर तक पहुंचाने का सिलसिला चल रहा है। इसी क्रम में गुजरात के विभिन्न शहरों में रह रहे 56 प्रवासियों को भदोही आने की अनुमति मिल गई। उनके लिए सरकारी स्तर पर बस आदि की व्यवस्था नहीं हो पाई तो वे लोग स्वत: व्यवस्था कर प्राइवेट बस से रविवार की देर रात यहां पहुंचे। इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को तीन-तीन हजार रुपये किराया देना पड़ा। जिला अस्पताल में जांच के लिए पहुंचे प्रवासियों ने कहा कि गुजरात में उन्हें सरकार से कोई सहूलियत नहीं मिली, वरना यहां क्यों आते। वहीं पड़े रहते और लॉकडाउन का अनुपालन करते। कहा कि एक मई को ही हम लोग गुजरात से निकल गए थे, मगर यहां आते-आते 72 घंटे से अधिक बीत गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें