फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटक कर प्रवासी ने दी जान

विज्ञापन
गोपीगंज नगर में मिठाई की दुकान पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
औराई। थानाक्षेत्र के औराई गांव में मंगलवार की सुबह रोशनदान में रस्सी के सहारे प्रवासी ने फंदे से लटक कर जान दे दी। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। 20 दिन पूर्व मृतक अहमदाबाद से घर आया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रवासी की किन कारणों से मौत हुई यह स्पष्ट नहीं हो सका।
विज्ञापन

औराई गांव के दलित बस्ती निवासी स्व. छविनाथ के तीसरे नंबर का लड़का गणेश (24) अहमदाबाद में फैब्रिकेटर का काम करता था। लॉकडाउन के कारण वह 20 दिन पूर्व घर आया था। क्वारंटीन पूर्ण करने के बाद वह घर वालों के साथ मिलजुल कर रहता। मंगलवार की सुबह नौ बजे उसका शव रोशनदान के फंदे से लटका दिखा तो परिवार वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। देखते ही देखते घर के सामने ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। औराई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गणेश चार भाइयों में तीसरे नंबर का था।
दो बड़े भाइयों की शादी हो चुकी है जबकि गणेश की शादी नहीं हुई थी। वह अपने छोटे भाई और मां सुदामा के साथ रहता था। घटना से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। गणेश ने आत्महत्या क्यों की यह स्पष्ट नहीं हो सका। सीओ औराई लेखराज सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर ही कुछ स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें