फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्याह्न भोजन योजना सभी विद्यालयों में एक समान लागू हो : राजेश दुबे

विज्ञापन
प्रेस वार्ता करते उप्र विद्यालय प्रबंधक महासभा के पदाधिकारीगण। स्रोत- संवाद
विज्ञापन
भदोही। उत्तर प्रदेश विद्यालय प्रबंधक महासभा की ओर से जून महीने में प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन किया गया है। अधिवेशन में महासभा की ओर से सरकार से चल रही अपनी तमाम मांगों को नए सिरे से उठाया जाएगा। इस अधिवेशन की सफलता के लिए महासभा के पदाधिकारी शहर के वित्तविहीन विद्यालयों के दौरे कर रहे हैं। ये बातें रविवार को प्रांतीय उपाध्यक्ष राजेश दुबे ने नगर के राम खेलावन पांडेय इंटर कॉलेज में प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में हम प्रदेश सरकार से उन लाखों बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन की मांग कर रहे हैं, जो कहीं न कहीं से इसके हकदार हैं। वित्तविहिन विद्यालयों में पढ़ रहे हैं। बताया कि न्यायालय के आदेश पर सरकार ने राजकीय विद्यालयों के 6-14 साल के बच्चों को मिड-डे-मील उपलब्ध कराना तो शुरू किया, लेकिन वित्तविहिन विद्यालयों पढ़ रहे बच्चों को इसमें शामिल नहीं किया गया। कहा कि बहुत से छात्र 10वीं और 12वीं की पढ़ाई व्यक्तिगत रूप से पढ़ते हैं, लेकिन उन्हें अपने घर से 35-40 किमी दूर केवल राजकीय कालेजों से ही फॉर्म भरने की अनुमति है। इससे बहुत से बच्चे या तो फार्म नहीं भर पाते और फार्म भर कर घर से दूर परीक्षा देने नहीं जा पाते। महासभा के जिलाध्यक्ष राहुल दुबे ने कहा कि वित्तविहिन विद्यालयों से सरकार शिक्षा का अधिकार समेत कार्य अनिवार्य रूप से ले रही है, लेकिन व्यवस्था के नाम पर हमें शून्य कर दिया गया है। समाज के एक बड़े तबके को वित्तविहिन विद्यालय शिक्षित करने का काम कर रहे हैं। पदाधिकारियों ने सभी वित्तविहिन विद्यालयों के प्रबंधन से प्रांतीय अधिवेशन में भाग लेने और अधिवेशन को सफल बनाने का आह्वान कर रहे हैं। वार्ता में ओम प्रकाश पांडेय, राजेश पाठक, जयप्रकाश पटेल व राकेश सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें