फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्पक्ष ढंग से चुनाव कराएं माइक्रो आब्जर्वर

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट थॉमस स्कूल में शुक्रवार को माइक्रो आब्जर्वर और मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण हुआ। इसमें तीनों प्रेक्षकों और जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी ने मार्गदर्शन किया। निष्पक्ष ढंग से चुनाव कराने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

प्रेक्षक डॉ. टीजी विनय, अंजू चौधरी, डॉ.मोहन लाल यादव संग जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी प्रशिक्षण स्थल पहुंचीं। अधिकारियों ने कहा कि मतदान से पूर्व सभी बारीकियों से अवगत हो जाएं। ताकि मतदान के दिन कोई दिक्कत न हो। उन्होंने यह भी कहा कि 10 मार्च को होने वाले मतगणना में भी अलर्ट रहना होगा। अपने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में रिटर्निंग अफसर को रिपोर्ट अनिवार्य रूप से करेंगे। मुख्य विकास अधिकारी प्रभारी अधिकारी कार्मिक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि 226 माइक्रो आब्जर्वर को प्रशिक्षण दिया गया है। प्रेक्षकों ने मतगणना पर्यवेक्षक और मतगणना सहायक को निर्देश दिया कि हर टेबल पर बूथ की कंट्रोल यूनिट रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें