फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: किसानों को नैनो उवर्रक के उपयोग की बताई विधि

विज्ञापन
विज्ञापन
घराव स्थित कृषि भवन सभागार में बुधवार को इफको नैनो उर्वरकों पर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जिले भर से 70 प्रगतिशील किसानों ने प्रतिभाग किया। उन्हें इफको नैनौ की विशेषता और प्रयोग की विधि बताई गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला कृषि अधिकारी इरम मिर्जा ने बताया कि नैनो डीएपी तरल का प्रयोग किसान बीज शोधन पांच मिलीलीटर, किलोग्राम बीज की दर से एवं जड़ शोधन 5 मिली. दर से करें। दानेदार डीएपी की मात्रा आधी प्रयोग करें, जब फसल पर पत्तियां आ जाए तो अनाज वाली फसलों में 4 मिली. लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करें।
बताया कि नैनो डीएपी पारंपरिक डीएपी से सस्ता (600 रु प्रति बोतल) है। इसके उपयोग से मिट्टी, जल एवं वायु प्रदूषण में कमी आती है। इस मौके पर उमेशधर दूबे और क्षेत्रीय प्रबंधक इफको वाराणसी अक्षय पांडेय, धर्मेश कुमार, अमित त्रिपाठी, विकास यादव मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें