विश्व साइकिल दिवस मनाते भदोही साइकिलिंग क्लब के लोग। स्रोत संगठन
- फोटो : बराड़ा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, बुजुर्ग महिला से लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली
भदोही साइकिलिंग क्लब की ओर से बुधवार को विश्व साइकिल दिवस पर साइकिल रैली निकाली गई। पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए निकली गई रैली की शुरुआत बड़ा चौराहे से हुई। क्लब के अध्यक्ष अताउल मुस्तफा अंसारी ने रैली को हरी झंडी दिखाई। बताया कि रैली में सैकड़ों लोगों ने 20 किलोमीटर तक साइकिल चलाई। साइकिल दुनिया का सबसे सरल, सबसे सस्ता और पर्यावरण का सबसे बड़ा रक्षक है। छोटी-मोटी दूरियों के लिए कार या मोटरसाइकिल निकालकर धरती पर प्रदूषण का बोझ न बढ़ाएं। अपने आसपास के कार्यों के लिए साइकिल को अपना हमसफर बनाएं। रैली शहीद तिराहा, कांजी हाउस, आज़ाद नगर, झिलियापुल, गोपपुर, पर्वतपुर, अमवा ट्यूबवेल, अमवा होते हुए माफी तक पहुंची। इस मौके पर जगदीश यादव, सरफराज अहमद, प्रमोद मौर्या, श्याम सुंदर बिंद, महेंद्र यादव, मैनुद्दीन, राजू बाजीगर, आजम अंसारी माैजूद रहे।