फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार डिग्री लुढ़का पारा, सर्द हवाओं से बढ़ी ठिठुरन

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में दिखने लगा है। रविवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान चार डिग्री तक लुढ़क गया। सर्द हवाओं से ठिठुरन बढ़ गई। दोपहर में धुंध के बीच निकली सूर्यदेव की किरणें भी राहत नहीं दे सकीं। इससे लोगों ने ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के कारण पिछले दिनों एक सप्ताह तक रुक-रुक कर बारिश हुई। दो दिन मौसम सामान्य रहा, लेकिन पहाड़ों पर बर्फबारी से बादल, धुंध और कोहरे ने लोगों की परेशानी फिर बढ़ा दी है। रविवार को सुबह मौसम साफ रहा, लेकिन 10 बजते-बजते बादलों संग तेज बर्फीली हवाओं से धूप भी गायब हो गई। जिसका असर तापमान पर भी पड़ा। शनिवार को न्यूनतम तापमान 12. 6 और अधिकतम 20.2 रहा, लेकिन रविवार को न्यूनतम पारा 8.2 और अधिकतम 16.8 पहुंच गया। तापमान लुढ़कने से गलन में इजाफा हो गया। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव के सहारे राहत पाने का प्रयास करते देखे गए। तहसीलों की ओर से सार्वजनिक स्थलों पर अलाव नहीं जलवाने से भी लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने कहा कि आने वाले कुछ दिनों तक मौसम ऐसे ही रहेगा। न्यूनतम तापमान आठ डिग्री से भी कम होगा। इससे गलन में इजाफा होगा। जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि मौसम गेहूं की फसल के लिए अच्छा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें