फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी संगठनों ने लॉकडाउन लगाने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर/गोपीगंज। जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर व्यापारी संगठनों ने लॉकडाउन बढ़ाने की मांग की है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल और स्वर्णकार समाज सेवा समिति ने बुधवार को जिलाधिकारी को पत्रक देकर लॉकडाउन बढ़ाने की मांग की। कहा कि जिस तरह से संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है, उस हिसाब से लॉकडाउन न रहने से वायरस को तेजी से बढ़ने का मौका मिल सकता है।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के एक शिष्ट मंडल ने जिलाध्यक्ष घनश्यामदास गुप्ता के नेतृत्व में डीएम राजेंद्र प्रसाद से मुलाकात कर लॉकडाउन लगाने के लिए ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों ने कहा कि जिले में संक्रमण का प्रभाव अधिक होने के कारण अब तक दो दर्जन से अधिक लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। बावजूद इसके लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। मिर्जापुर रोड, तिराहा, राजमार्ग बड़ा चौराहा, चिकान गली के हॉटस्पाट घोषित कर प्रशासन हिदायत तो दे रहा है, लेकिन लोगों में भय समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है। पालिका प्रशासन से पूरे नगर को सैनिटाइज कराने, मास्क न लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर को चिह्नित पुलिस बल तैनात कराने और 15 दिन तक लॉकडाउन लगाने की मांग की। इस मौके पर श्रीकांत जायसवाल, मिथिलेश कुमार अग्रहरी आदि शामिल रहे। इसी तरह पश्चि म मोहाल में हुई स्वर्णकार समाज सेवा समिति की बैठक में पदाधिकारियों ने भी लॉकडाउन लगाने की आवाज उठाई।
प्रदेश अध्यक्ष रामरक्षा सेठ ने कहा कि गत तीन माह तक जिले में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में शासन-प्रशासन लॉकडाउन का पालन कराकर बढ़ने वाले संक्रमण को काफी हद तक काबू में किया था, लेकिन जून माह से अनलॉक की घोषणा होते ही न लॉकडाउन का पालन देखा जा रहा है न ही संक्रमण के बचाव को लेकर लोग जागरूक हैं। प्रशासन के सुस्त पड़ने से संक्रमण का प्रभाव दिनोंदिनों बढ़ते रहने से लोगों ने 15 दिन के लिए लॉकडाउन को जरूरी बताया। कहा जब तक सख्ती नहीं होगी तब तक संक्रमण को रोक पाना मुश्किल होगा। इस मौके पर बृजलाल सेठ, कन्हैयालाल सेठ, रविंद्र सोनी, ओमप्रकाश सेठ, बबलू सेठ, पप्पू सेठ, अंकित सेठ, रवि सेठ, अनिल सोनी, रमाशंकर सेठ, चंदन सेठ, कार्तिकेय सोनी, अरुण सोनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें