फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक बीमारी अभिशाप नहीं उपचार से होगा निदान : सीएमओ

विज्ञापन
सरपतहां सीएमओ कार्यालय में आयोजित जागरुकता मानसिक ​शिविर में बोलते सीएमओ। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सरपतहां स्थित मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय सभागार में बृहस्पतिवार को मानसिक प्रकोष्ठ विभाग की ओर से मानसिक स्वास्थ्य बैठक आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. एसके चक रहे। उन्होंने दैनिक जीवन में मानसिक स्वास्थ्य को कैसे बेहतर बनाएं, जैसे विषय पर चर्चा किया गया।
विज्ञापन

कहा कि बदलती जीवन शैली के कारण हर व्यक्ति की दिनचर्या प्रभावित हुई है। हर किसी में सेहत को लेकर सजगता होनी चाहिए। बताया कि मानसिक बीमारी कोई अभिशाप नहीं है। इससे किसी को घबराने की जरुरत नहीं है। मनोचिकित्सकों की सलाह पर दवाओं का सेवन करें। बीमारी से धीरे-धीरे आराम मिलने लगता है। मानसिक टीम कैंप लगाकर काउंसिलिंग करके दवा देती है।
अवसाद, आत्महत्या, मिर्गी, नींद आदि जैसी समस्या, तनाव, नशा पर सीएमओ ने अपने विचार रखे। नोडल अधिकारी डॉ. एके मौर्य ने सभी उपस्थित लोगों को मानसिक रोग कम करने के बारे में बताया। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. ओपी शुक्ला, जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अजय तिवारी, डिप्टी सीएमओ डॉ. आरपी यादव, डॉ. आशीष दुबे, मनोचिकित्सक डॉ. अभिनव पांडेय, रोली श्रीवास्तव, डॉ. अशोक परासर, डॉ. शांति, डॉ. पीसी बिंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें