ग्राम प्रधानों ने कहा कि खाद्य सुरक्षा कानून को लेकर जिले में 2011-12 से कोटेदार फार्म जमा किया जा रहा है। कहा कि बड़ी संख्या में लोग फार्म भरने से वंचित हो गए हैं।
शासन स्तर तक शिकायत करने के बाद 2014-15 में जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर फार्म को भरवाया। पूर्व के फार्मों को आनलाइन किया गया, जबकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के फार्म को ऑनलाइन नहीं किया गया।
इससे ताम लोग योजना से वंचित हो जाएंगे। एडीएम से फार्म ऑनलाइन कराने की मांग की। इस मौके पर रामधनी यादव, विपुल दूबे, मधुकर मिश्रा, शांति देवी, गीता, गेना देवी, अजीत सिंह सहित कई ग्राम प्रधान मौजूद रहे।