फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच के सदस्यों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
सीओ को ज्ञापन सौंपते हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
भदोही। श्री राम मंदिर से जुड़े विवादित बयान देने वाले आल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष साजिद रसीदी से नाराज हिंदू जागरण मंच के लोगों ने सोमवार को अजीमुल्लाह चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान तहसीलदार भगवान दास गुप्ता व पुलिस उपाधीक्षक भूषण वर्मा से मुकदमा दर्ज कर न्यायालय की अवमानना की कार्रवाई करने की मांग की। कहा कि लंबे अर्से तक मुकदमा चलने के बाद सर्वोच्च न्यायालय का मुकदमा आया है इसके बाद भी लोग विवाद खड़ा करने से बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रामेश्वर सिंह ने कहा कि रसीदी ने देश के संविधान और सर्वोच्च न्यायालय की अवमानना की है। यदि ऐसे लोगों को बख्शा गया तो कानून व्यवस्था की समस्या खड़ी हो सकती है। उनके बयान से हिंदू समाज आहत है। इस तरह के लोग ही समाज को तोड़ने का काम करते हैं। रसीदी के बयान के बाद रोष प्रकट करते हुए रसीदी के खिलाफ नारेबाजी करते लोग चौराहे पहुंचे। इसकी सूचना मिलते ही कोतवाल श्रीकांत राय मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन लोगों ने मौके पर ही तहसीलदार और सीओ को बुलाने की मांग की। सीओ को ज्ञापन देने के बाद प्रदर्शन समाप्त किया। प्रदर्शन करने वालों में आकाश चौरसिया, लालजी यादव, अमित सिंह, विक्रम सिंह, बाबा गिरी, राजमणि पाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें