फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पछुआ हवा के साथ गलन ने किया बेहाल

विज्ञापन
सुबह के समय मौसम में छाया रहा धुंध। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। पहाड़ों से उठ रहीं बर्फीली हवाओं के असर से मैदानी इलाकों में ठंड हाड़ कंपाने लगी है। 14 किमी की रफ्तार से सोमवार को चलीं पछुआ हवाओं ने गलन बढ़ा दी। शाम होते ही ठिठुरन होने लगती है। इससे सफर करना मुश्किल हो गया है। लोग जैसे-तैसे मंजिल तक पहुंच रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान नौ डिग्री से नीचे पहुंच सकता है। दिसंबर की शुरुआत से ही ठंड का असर तेज हुआ है। लोगों को कड़ाके की ठंड का अहसास होने लगा है। सोमवार को सुबह आठ बजे तक आसमान में बादल का डेरा दिखा लेकिन दिन चढ़ने के साथ बादल छंट गए। हवा में नमी की स्थिति बनी रही। इसके कारण दिनभर धूप होने के बाद भी सिहरन का अहसास हुआ। शाम होते ही ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव जलाकर बैठ गए। शाम को हवा इस कदर चल रहा था कि सफर के दौरान ऐसा प्रतीत हो रहा था कि हाथ जम गए हैं। जैसे-तैसे लोग मंजिल तक पहुंचे। कृषि केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि सोमवार दिन का तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रात का तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस रहा। बताया कि मौसम का ऐसा मिजाज है, जिससे ठंड में वृद्धि होगी। लापरवाही बरतने पर लोग बीमार पड़ सकते हैं। ठंड के दिनों में शाम को बिना काम के घरों से बाहर कतई न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें