फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

55 भवन स्वामियों का सहमति पत्र पर हस्ताक्षर

विज्ञापन
रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण के लिए नगर पालिका में भवन स्वामियों के साथ बैठक करते अधिकारीगण - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
भदोही। निर्माणाधीन अहमदगंज रेलवे ओवर ब्रिज से प्रभावित 66 भवन स्वामियों में से 55 ने सहमती पत्र पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। 11 लोगों ने हस्ताक्षर नहीं किए हैं। ऐसे लोगों को अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने मंगलवार को नगर पालिका में हुई बैठक में दो टूक कहा कि दो दिन में यदि वे हस्ताक्षर नहीं करते हैं तो प्रशासन इंतजार नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि पहले ही रेलवे ब्रिज में देरी हो चुकी है। प्रशासन ने आपके हक में जितना बेहतर करना था कर दिया अब और नहीं रुका जाएगा। एडीएम ने कहा कि विकास को तब तक बाधित रखा जा सकता है जब तक आपका हक मारा जा रहा हो। 66 में से 55 ने हस्ताक्षर कर दिए जिससे साफ है कि बाकी 11 विकास बाधित करना चाहते हैं। कहा कि दो दिन में हस्ताक्षर कर दें नहीं तो उनके बैंक खातों में मुआवजे की रकम भुगतान कर अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। उन्होने लोगों को बताया कि सर्किल रेट से दोगुना मुआवजा दिया जा रहा है। अब इसमे किसी प्रकार के फेरबदल की गुंजाइश नहीं बची है। इसलिए आपसे अपेक्षा है कि तत्काल हस्ताक्षर कर निर्माण कार्य में सहयोग करें। उन्होंने एसडीएम, और सेतु निगम अधिकारियों से 11 लोगों की यदि कोई समस्या हो तो उसके निस्तारण का निर्देश दिया। बैठक में पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल, एसडीएम आशीष कुमार मिश्र, सेतु निगम के एक्सईएन एसके निरंजन, जेई एचएन यादव, जेई पीडब्ल्यूडी विकास यादव, लेखपाल सिद्धनाथ, रामा गिरी, घनश्याम वर्मा के अलावा सभासद गुलाम संजरी, करुणाशंकर दुबे, एडवोकेट उमाकांत गुप्त, विनोद गुप्ता, मोहन गुप्ता, अजय गुप्ता, प्रिंस गुप्ता, गणेश गुप्ता, संजय गुप्ता, कुलदीप चौरसिया, नसीम राइन, नईम राइन, इम्तीयाज राइन, पप्पू बरनवाल, रामबाबू गुप्ता, अजय गुप्ता, मोनू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें