फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमकीन और मिठाई के नमूने भरे

विज्ञापन
सुरियावां नगर के नेतानगर में दुकान पर जांच करती खाद्य एवं औषधीय प्रशासन की टीम। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। होली पर्व के मद्देनजर मंगलवार को खाद्य एवं औषधीय प्रशासन विभाग की टीम ने सुरियावां बाजार में किराना, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी की। इससे दुकानदारों में खलबली मच गई। टीम ने विभिन्न दुकानों से नमकीन, पेड़ा, सूजी आदि के 12 सैंपल एकत्रित किया। जिसे जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। होली और दीपावली पर मिलावटी सामानों की बिक्री बढ़ जाती है, जो आम आदमी के लिए काफी नुकसान दायक होता है। डीएम के निर्देश पर मंगलवार को खाद्य एवं औषधीय प्रशासन की जिला अभिहित अधिकारी मंजुला सिंह के नेतृत्व में टीम ने सुरियावां बाजार के नेतानगर, मुख्य चौराहा, पुरानी बाजार और दुर्गागंज बाजार में दुकानों की चेकिंग की। इस दौरान दुकानों से नमकीन,पापड़, मैदा, टॉफी, बेसन, सुपारी, सूजी, रस्क, सेवई, पेड़ा और बर्फी के 12 सैंपल लिया। दुकानदारों को निर्देश दिया कि वह प्रतिष्ठानों की साफ-सफाई बेहतर ढंग से रखें। अभिहित अधिकारी मंजुला सिंह ने आम आदमी से आग्रह किया कि रंगीन खाद्य पदार्थों से परहेज करें। बिना वर्क लगी मिठाईयों को ही प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि होली तक विभाग की ओर से यह कार्रवाई जारी रहेगी। कोई भी खुला सामान दुकानों से न लें। अगर जरूरत पड़ी तो उसका कागजात अवश्य प्राप्त करें। बताते चलें कि पर्वों के नजदीक डिमांड के हिसाब से आवक न होने से मिलावटी खोवा, पनीर, घी समेत अन्य व्यंजनों की बिक्री बढ़ जाती है। कम रेट पर मिलने से लोगों का झुकाव भी उसी तरफ रहता है, हालांकि मिलावटी सामान खाकर बाद में वह अस्पतालों में उससे अधिक खर्च कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें