भदोही। यूको बैंक के उपमहाप्रबंधक एसके सचदेवा ने कहा कि भारत के 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनने में कालीन उद्योग की भी महत्वपूर्ण भू मिका होगी। कालीन उद्योग में लगे मजदूरों के बल पर बैंकिग सेक्टर को आशा है कि हम वांछित लक्ष्य पा लेंगे। वे शनिवार की शाम आल इंडिया कारपेट मैनुफैक्चरर्स एसोसिएशन (एकमा) के सभागार में एक्सपोर्टर्स मीट को संबोधित कर रहे थे।
उपमहाप्रबंधक ने कहा कि यूको बैंक के स्टाफ और ग्राहक इस बात के लिए बधाई के पात्र हैं कि रिजर्व बैंक ने अपने असेसमेंट में यूको बैंक को एक मजबूत बैंक के रूप में चिन्हित किया। इसके चलते हमारे बैंक को हालिया मर्जर से बरी रखा है। बताया कि इरान से रुपये में कारोबार के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने केवल यूको बैंक को नामित किया है। यह भी हमारे लिए गौरव की बात है।
उन्होंने कहा हालिया खराब अर्थव्यवस्था को देखते हुए वित्त और वाणिज्य मंत्रालय ने कई ठोस कदम उठाए हैं। विश्वास जताया कि इसका लाभ कालीन उद्योग को भी मिलेगा। कहा कि भावी वर्षों में कालीन उद्योग भी तरक्की करेगा और 5 ट्रिलियन के सपने को साकार करने में आगे आगे होगा। उन्होंने उद्यमियों के लिए संचालित अपनी योजनाएं बताई और कहा कि आपके सुझावों से हम और योजनाएं लाने पर विचार करेंगे।
गोष्ठी में निर्यातकों सुझाव देते हुए अपनी कुछ समस्याओं के समाधान मांगे। बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक जावेद अरशद ने आभार जताया। गोष्ठी के प्रारंभ में अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित किए। इश्तीयाक अहमद खां, पीसी जायसवाल, अब्दुल हादी अंसारी, आलोक बरनवाल, एसके सिनहा, हाजी अब्दुल सत्तार, तनवीर हुसैन, उमेश भल्ला, सैफ मोहम्मद, पीयूष रंजन, दिव्यांशु सिंह, गुंजन शेखर आदि उपस्थित रहे। (साजिद अंसारी, 1500 बाइट, 8.25 बजे)