फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीना को नौ मेडल मिलने से दो गांव में जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के 38वें दीक्षांत समारोह में जिले की होनहार छात्रा मीना कुमारी को नौ गोल्ड मेडल मिले। राजारम संस्कृत महाविद्यालय में आचार्य की छात्रा मीना कुमारी ने साहित्य विषय में विश्वविद्यालय में सर्वाधिक अंक हासिल किया। दो मार्च को आयोजित समारोह में सूबे की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पुरस्कृत किया। मूल रूप से ऊंज निवासी मीना पुत्री कमलाशंकर की कटका बाबूसराय में शादी हुई है। मेडल मिलने पर मायके और ससुराल दोनो स्थानों पर जश्न का माहौल है। महाविद्यालय के प्राचार्य राजधर तिवारी ने बताया कि मीना को डॉ. गंगानाथ झा, रिपन स्वर्ण पदक, चंद्रशेखर शास्त्री, बैकुंठनाथ शास्त्री स्वर्ण पदक, नारायण शास्त्री खिस्ते, श्रीमती मत्री देवी मिश्रा स्वर्ण पदक, महामंडलेश्वर पवहारी श्री स्वामी बालकृष्णयति जी महाराज स्वर्ण पदक, पं. महादेव उपाध्याय स्वर्ण पदक, श्री विमल कुमार पोद़्दार, महाराजा डॉ. विभूति नारायण सिंह स्वर्ण पदक मिला है। नौ पदक मिलने पर उसके मायके और ससुराल दोनो स्थानों पर जश्न है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें