सीतामढ़ी। गोपीगंज के एक प्राइवेट हॉस्पिटल की ओर से सीतामढ़ी स्थित वात्सल्य वृद्धाश्रम में बुधवार को स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इस दौरान 47 वृद्धों व मरीजों के स्वास्थ्य का नि:शुल्क परीक्षण कर दवाएं वितरित की गईं। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. आरके त्रिपाठी के नेतृत्व में डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों ने परीक्षण किया। डा. आरके. त्रिपाठी ने बताया कि जांच में 15 मरीजों में हाइपोटेंशन पाया गया। कहा की हाइपोटेंशन के मरीजों को भोजन में नमक की मात्रा का अधिक सेवन करना चाहिए। इलेक्ट्रॉल या चीनी, नमक, नींबू और पानी के सेवन की सलाह दी। इसी तरह कई मरीजों में वायरल फीवर और कमजोरी पायी गई। कहा कि ऐसे मरीजों को पौष्टिक आहार के साथ प्रोटीन युक्त आहार लेना चाहिए। कहा की कोविड के केस फिर से सामने आ रहे हैं। इस स्थिति में सतर्क रहें। मास्क का प्रयोग करें। प्रोटीन युक्त भोजन लेना लाभकारी है। स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन श्री राम जन्म भूमि मंदिर निर्माण न्यास के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं.संतोष कुमार मिश्र ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविर से ग्रामीण अंचल के गरीब तबके के मरीजों को काफी लाभ मिलेगा। शिविर में डा.राकेश त्रिपाठी, आकाश मिश्रा, राहुल दूबे, सोनी, नरेंद्र चंद्र,त्रिभुवन प्रसाद, बाबा तिवारी, ब्रह्मदेव पांडेय,काशी प्रसाद मिश्रा आदि रहे।