फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस से अस्पताल जाएंगे मवेशी, हो सकेगा बेहतर इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। पशुपालकों के लिए एक अच्छी खबर है। यहां बीमार पशुओं का इलाज के लिए एंबुलेंस की सुविधा मिलेगी। इसके लिए जो नंबर एलॉट होगा उस पर फोन करना होगा। एंबुलेंस से पहुंचने वाले कर्मी पहले पशुओं का वहीं इलाज करेंगे, यदि इलाज वहां संभव नहीं होगा तो एंबुलेंस से अस्पताल लेे जाया जाएगा। जिले में चार पशु एंबुलेंस मिलने की उम्मीद है। पशु चिकित्सा विभाग के अनुसार, आगामी तीन से चार माह में पशु पालन विभाग में चार एंबुलेंस शामिल हो जाएगी। इसे ज्ञानपुर, औराई, सुरियावां और डीघ ब्लाक मुख्यालय पर खड़ी कराई जाएगी। एक ब्लाक पर एक एंबुलेंस तीस दिन तक रहेगी। इसके लिए रूट चार्ट बनाया जाएगा। सभी एंबुलेंस लखनऊ से आएगी। पशु चिकित्सकों की मानें तो पशुओं केे बीमार होने पर चिकित्सालय जाने की जरूरत नहीं होगी। उपचार की सुविधा घर पर देने की कवायद हो रही है। पशुपालक एंबुलेंस के लिए फोन करेगा और ब्लाक मुख्यालय से एंबुलेंस पहुंचेगी। उसमें जरूरी दवाइयां, इंजेक्शन आदि होगा। पहले तो उससे ठीक करने का प्रयास होगा। यदि नहीं संभव होगा तो पशु को नजदीकी पशु अस्पताल ले जाया जाएगा। वहां बेहतर इलाज हो सकेगा। स्वास्थ्य विभाग के इस पहल से किसानों को राहत मिलेगी। उनके पशुओं का समय पर उपचार किया जा सकेगा। साथ ही बीमार पड़े छुट्टा पशुओं का भी इलाज हो सकेगा। गंभीर रूप से बीमार पशुओं को देखने के लिए इमरजेंसी में अस्पताल से तक ले जाने की व्यवस्था है। चिकित्सक द्वारा पशुओं को उपचार करने के बाद उन्हें वापस घर पर छोड़ा जाएगा। छुट्टा पशुओं को गोशाला में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें