फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण कर खुले में फेंक दिया बायो मेडिकल वेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। बिहरोजपुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बच्चों के टीकाकरण के बाद एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं की लापरवाही उजागर हुई है। कर्मियों ने टीकाकरण के बाद सीरिंज और पट्टी समेत अन्य बायोमेडिकल कचरा विद्यालय परिसर में ही खुले में फेंक दिया। इससे अभिभावकों में नाराजगी देखी गई। स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों से लापरवाहीपूर्ण कार्यप्रणाली पर कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

बिहरोजपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में गत दिनों पठन-पाठन कर रहे बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए शिविर लगाया गया था। इसमें बच्चों का टीकाकरण कर एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं ने निकलने वाले बायोमेडिकल वेस्ट को परिसर में फेंक दिया। इससे बीमारियां फैलने की आशंका में अभिभावक चिंतित हो गए। आरोप लगाया कि बच्चों की शिकायत पर बार-बार प्रधानाध्यापक, शिक्षकों को भी जानकारी देकर वेस्ट को अन्यत्र फेंकवाने की गुहार लगाई गई, लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा। चिंता की बात तो यह है कि अगर छोटे-छोटे बच्चे खेलते-कूदते समय टीकाकरण में प्रयुक्त इंजेक्शन के नीडिल की चपेट में आ गए तो कोई जिम्मेदारी लेने वाला सामने नहीं आएगा। अभिभावकों ने खंड शिक्षाधिकारी, चिकित्सा अधीक्षक गोपीगंज से स्थलीय निरीक्षण कराकर कार्रवई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें