अभोली ब्लॉक के भानीपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के सह प्रभारी रामलोलारक उर्फ ओला सिंह ने नि:शुल्क मेडिकल किट का वितरण आशा कर्मियों में किया। कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के प्रथम और दूसरे चरण का सामाना कर लोगों ने काफी नुकसान उठाया है लेकिन तीसरा लहर बच्चों के लिए घातक हो सकता है। इस पर प्रभावी रोकथाम तभी लग सकेगा जब अभिभावक स्वयं जागरूक रहकर गाइड लाइन का पालन करेंगे। केंद्र और प्रदेश की सरकार लहर पर रोकथाम लगाने के लिए मेडिकल किट जन-जन तक पहुंचाने देर नहीं करना चाहती। स्वास्थ्य कर्मी किट के साथ गांव, नगर, मोहल्ला, बस्ती में रहने वाले 01 से 12 माह, 01 से 05, 06 से 12, 12 से 18 वर्ष तक के बच्चों को चिह्नित मेडिकल किट का लाभ पहुंचाएंगे। इस मौके पर डा.अमरनाथ, डा.अभिषेक नाग, डा. अनीता सिंह, शोएब अहमद, मंजू देवी, ज्योति यादव, तेज बहादुर, महेंद्र विश्वकर्मा आदि रहे।