फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयम और गतिशीलता कायम रखें, लक्ष्य जरूर मिलेगा

विज्ञापन
भदोही में जिला मुख्यालय पर आयोजित अमर उजाला के मेधावी सम्मान समारोह में सम्मानित करने के बाद मेध? - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जीवन में संयम और गतिशीलता का सही संतुलन बन जाए तो सफलता कदम चूमेगी। मेधा नैसर्गिक हो सकती है, मगर परिश्रम आप के हाथ में है। इसे जिंदगी का अस्त्र बनाएं। यह अचूक है। यह बातें जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने मंगलवार को अमर उजाला के मेधावी छात्र सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कहीं। उन्होंने यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में जिले में प्रथम तीन स्थान हासिल करने वाले जिले के नौ मेधावियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र और ईयर बुकर देकर सम्मानित किया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने मेधावियों के साथ सफलता के सूत्र साझा करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। इसे अपनाइएगा भी नहीं। परिश्रम के अलावा कोई विकल्प नहीं है। कहा कि खुद को कड़ी मेहनत के लिए तैयार रखें। हमारे देश के आदर्श महापुरुषों का जीवन वृत्तांत आपकी विकास यात्रा में टॉनिक का काम करेगा। आप देश के कर्णधार हैं। देश-विदेश की महान शख्सियतों को पढ़ें, बहुत काम आएगा।
विज्ञापन

इसके बाद जिलाधिकारी ने इंटरमीडिएट प्रथम, द्वितीय, तृतीय और हाईस्कूल में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले छह छात्र-छात्राओं समेत कुल नौ मेधावियों को सम्मानित किया। अमर उजाला की सराहना करते हुए जीआईसी के प्रधानाचार्य प्रेमचंद्र यादव ने मेधावियों को सतत प्रयत्नशील रहने के लिए प्रेरित किया। मेधावियों ने भी कहा कि इस कार्यक्रम से आगे के अध्ययन की तपस्या में नई ऊर्जा मिली है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें