फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: विवादों मे घिरे रामलीला मैदान की भूमि की हुई पैमाईश

विज्ञापन
विज्ञापन
गत दिनो दरोपुर स्थित श्री रामलीला मैदान की भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत पर उपजिलाधिकारी शिव प्रकाश यादव जांच के लिए पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों के दावों को देखते हुए सोमवार को तीन लेखपालों को पूरी भूमि की पैमाईश कराने के लिए भेजा। भारी भीड़ की मौजूदगी में लेखपालों ने भूमि की नापी की। इस मौके पर श्री रामलीला समिति के पदाधिकारी और पुलिस बल भी मौजूद रही। इस संबंध में एसडीएम ने कहा कि शीघ्र ही इसमें वे कोई निर्णय देंगे।
विज्ञापन

गत बृहस्पतिवार को श्री रामलीला समिति ने कतिपय लोगों द्वारा रामलीला भूमि पर अतिक्रमण किए जाने की शिकायत की थी। इसका संज्ञान लेते हुए एसडीएम स्वयं मौके पर पहुंचे थे और दोनों पक्षों के कागजातों की जांच की थी। उन्होंने दो दिन तक दोनों पक्षों को इंतजार करने का निर्देश दिया था। एसडीएम ने बताया कि उन्होंने लेखपालों की टीम बनाकर रामलीला समिति की भूमि की पैमाइश करने के लिए भेजा था। सुबह लगभग 10.30 बजे लेखपालों की टीम रामलीला मैदान पहुंची। दोनों पक्षों की मौजूदगी में लगभग दो घंटे तक नाप जोख की। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल, राजेश जायसवाल, विकास यादव, विनीत बरनवाल, पन्नालाल यादव, सतीश गांधी, ब्रह्म्म जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें