फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद के लिए समिति पर किसानों ने किया प्रदर्शन

Thu, 08 Jan 2015 02:35 AM IST
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
गेहूं की फसल में डालने के लिए यूरिया खाद न मिलने पर क्षेत्र के  किसानों ने बुधवार को साधन सहकारी समिति वेदमनपुर पर विरोध - प्रदर्शन किया। इस मौके पर किसानों ने समिति और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नाराजगी भी जाहिर की। आरोप लगाया कि समिति के लोग रात में खाद ब्लैक कर दे रहे हैं, जबकि परेशान किसानों को खाद नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति पर सुबह दस बजे पहुंचे किसानों में शटर बंद मिलने पर नाराजगी व्याप्त हो गई। मौके पर उन्होंने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि उन्हें खाद देने के लिए बुलाया जाता है, लेकिन समिति पर पहुंचने पर उन्हें बहाने बनाकर टरका दिया जाता है। इससे खाद न डालने से गेहूं की फसल का नुकसान हो रहा है। आरोप लगाया कि रात के समय में समिति के लोग अपने चहेतों को खाद ब्लैक में वितरण कर देते हैं। प्रदर्शन करने वालों में शामिल त्रिभुवन ने बताया कि सदस्य होने के बाद भी उन्हें खाद से वंचित किया जा रहा है। यही बात समिति के सदस्य रहे स्वॅ.सनाउल्लाह अंसारी के पुत्र मांजू अली ने भी कही। वकील तिवारी ने आरोप लगाया कि उनसे सदस्य बनाने के लिए शुल्क लिया गया लेकिन बनाया नहीं गया। प्रदर्शन में चंद्रशेखर सिंह, आशीष दुबे, वकील तिवारी, मंगला प्रसाद, सुदर्शन मौर्य, सूबेदार, संतोष यादव, कन्हैया लाल, जमशेद अख्तर आदि रहे।
उधर, समिति के सचिव माता प्रसाद शुक्ला ने बताया कि जो लोग प्रदर्शन कर रहे हैं वे समिति के सदस्य नहीं हैं। समिति के जो भी सदस्य थे उन्हें खाद का वितरण कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें