फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत के रास्ते घर में घुसे चोर, हजारों का सामान साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगीगंज। गोपीगंज थाना क्षेत्र के बड़ागांव गांव निवासी छोटेलाल शुक्ल के यहां बृहस्पतिवार की रात छत के रास्ते आंगन की जाली तोड़कर घर मे घुस कर चोरों ने हजारों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। सुबह खबर मिलने पर पुलिस ने मौका-मुआयना किया।
विज्ञापन

छोटेलाल शुक्ल का एक लड़का महेश शुक्ल जो दिल्ली में रहता है। वह अपनी पत्नी के साथ बेटे से मिलने दिल्ली गए थे। गांव के ही एक विश्वसनीय व्यक्ति के सहारे घर छोड़ गए थे। वही व्यक्ति घर की साफ सफाई और देखभाल करता था। बृहस्पतिवार की रात में चोर छत के रास्ते आंगन की जाली को तोड़ चोर अंदर घुसे औऱ घंटो रहकर चारो कमरे की आलमारी खोलकर रखे आभूषण, कपड़े आदि उठा ले गए। सुबह जब पता तो महेश शुक्ला दिल्ली से फ़्लाइट पकड़ कर घर आए। चौकी पुलिस के साथ घर का मुआयना किया। चौकी इंचार्ज मो. सग़ीर ने आश्वस्त किया कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा। पीड़ित महेश शुक्ला के अनुसार सोने की तीन चैन, 14 सोने की अगूंठी, सोने की कमर पेटी समेत अन्य सामानो की चोरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें