फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमसीएच : 100 बेड के अस्पताल का पंजीकरण पूरा, 15 से संचालन की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। भदोही के महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय में बने 100 बेड के मातृ-शिशु विंग ,(एमसीएच विंग) का संचालन जल्द हो सकता है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसके पंजीकरण का कार्य पूरा कर लिया गया है।
अन्य कमियां भी दूर कर ली गई हैं। अस्पताल का संचालन पीपीपी मॉडल पर हेरिटेज ग्रुप करेगा। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 15 जनवरी तक इसके संचालन की उम्मीद है।
विज्ञापन

महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल में 2018 में 25 करोड़ की लागत से 100 बेड के मातृ-शिशु विंग का निर्माण शुरू हुआ था। अस्पताल निर्माण के बाद ही संचालन को लेकर मामला अटका हुआ था। बाद में इसे पीपीपी मॉडल से संचालित करने की योजना बनी और हेरिटेज समूह ने संचालन की हामी भरी।
हालांकि हेरिटेज की टीम ने करीब 22 बिंदुओं पर कमियां गिनाकर अस्पताल संचालन के लिए इसे ठीक कराने की मांग की। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम उन बिंदुओं पर कमियों को दुरूस्त करने में जुट गई। इसके बाद कई बार हेरिटेज हॉस्पिटल समूह ने निरीक्षण किया, लेकिन हर बार कुछ न कुछ कमियां रह जाती थीं।
विज्ञापन

हालांकि अब सारी कमियां दूर हो चुकी हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पताल के पंजीकरण का कार्य पूरा करने के साथ ही अन्य कागजी कार्यों को भी दुरूस्त कर लिया गया है। 15 जनवरी तक इसके संचालन की योजना है। सबकुछ ठीक रहा तो 15 जनवरी से इसका संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें