फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीबीएस छात्र का शव उतराया मिला

Mon, 09 May 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 थाना क्षेत्र के बरजीकला में शनिवार को स्नान के दौरान डूबे एमबीबीएस छात्र सत्यम चौबे का शव  रविवार को दोपहर में बबुरा गांव के समीप गंगा में उतराया मिला। खबर मिलने पर एसडीएम और सीओ औराई भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव गंगा से बाहर निकलवाकर परिवार को सौंपा। शव बाहर आते ही परिवार में फिर कोहराम मच गया। 
विज्ञापन

शनिवार  को सुबह गंगा में एमबीबीएस के छात्र 24 वर्षीय सत्यम चौबे और उसके दो साथी  स्नान करते समय डूबने लगे थे। दो साथी तो किसी तरह बाहर निकल आए, पर सत्यम  गंगा में डूब गया। गोपीगंज थानाध्यक्ष हरिवंश यादव दल बल के साथ मौके पर  पहुंचकर गोताखोरों की मदद से सत्यम को तलाशने का प्रयास किया, लेकिन देर  शाम तक गोताखारों को शव तलाशन में सफलता नहीं मिल सकी। इससे रात होने पर  बैरंग लौट आए। इसके बाद परिवार के लोगों ने गंगा में शव पूरी रात तलाश कराया। उन्हें भी शव नहीं मिल सका। रविवार को बबुरा गांव के सामने शव उतराया मिला। युवक के डूबने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें