फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: तीन डिग्री बढ़ा अधिकतम तापमान, पछुआ हवा चलने से धूप में ठंड का अहसास

विज्ञापन
सुबह के समय निकल रहे भगवान भाष्कर। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। दो दिनों तक घना कोहरा छाए रहने के बाद सोमवार को मौसम में फिर बदलाव हुआ। अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की वृद्धि हुई है। 14 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलने से धूप में भी ठंड का अहसास हुआ। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि रविवार की अपेक्षा सोमवार को अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की वृद्धि हुई है। आगामी दो दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि होने का अनुमान है। रविवार को अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, सोमवार को अधिकतम तापमान 21.3 डिग्री रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को मौसम साफ रहने के कारण सुबह ही सूर्यदेव के दर्शन हुए। धूप भी चटक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें