फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश यात्रा निकालकर मातृशक्ति ने किया आरती-पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। अमृत महोत्सव अंतर्गत चल रहे भारत माता पूजनोत्सव कार्यक्रम में बुधवार को निकाली गई भव्य कलश यात्रा नगर का भ्रमण करते हुए प्राचीन दुर्गा मंदिर पश्चिम मोहाल में आकर समाप्त हुई। यात्रा में शामिल मातृ शक्ति ने मंदिर में आरती-पूजन कर जयकारा लगाया। कलश यात्रा का नेतृत्व करते हुए डॉ. सुरेश जी ने कहा कि पूर्वजों ने आजादी में जो त्याग किया है उसे हम किसी भी कीमत पर नहीं भूल सकते। उन्होंने मातृ शक्ति धाय मां पन्ना, माता जीजाबाई, रानी लक्ष्मीबाई, मां भारती की गाथाओं को स्वीकार कर हर वर्ग को पूजनोत्सव कार्यक्रम में सहभागिता निभाने से देश को मजबूती मिलेगी। 26 नवंबर से जिले के विभिन्न स्थानों पर भव्य शोभा यात्राएं भी निकाली जाएंगी। इस मौके पर सपना दुबे, रीता, संगीता, सदानंद पांडेय, नीलम, शकुंतला, सरिता बिंद, नीलू, स्नेहलता, संजू, प्रियंका, मनीषा, सुषमा, ज्योति, पायल, कृष्ण कुमार खटाई, श्रीकांत जायसवाल, दिनेश उमर, प्रशांत गुप्त, रमाशंकर समेत भक्तजन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें