फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मथुरा के बाबा पहलवान ने जीती कुश्ती

विज्ञापन
रैपुरी दंगल में कुश्ती लड़ते पहलवान। स्रोत आयोजक - फोटो : आयोजक
विज्ञापन
लालानगर। औराई ब्लॉक के रैपुरी गांव स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में रविवार को दंगल कुश्ती का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न जिलों के पहलवानों ने दांव-पेच लगाए। फाइनल कुश्ती में मथुरा के बाबा पहलवान विजयी रहे।
विज्ञापन

कुश्ती का शुभारंभ आयोजक नीलू सिंह ने पहलवानों का हाथ मिलाकर किया। इस दौरान मिर्जापुर, प्रयागराज, भदोही, वाराणसी, मथुरा समेत कई जिलों से आए पहलवानों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बाबा पहलवान मथुरा ने तीन राउंड कुश्ती में पहलवान राजू को पटखनी देकर पहला पुरस्कार जीता। इसी तरह राजू और बादल पहलवान की जोड़ी ने भी लोगों का मनोरंजन किया। कमेटी ने पहलवानों को इनामी राशि देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर लल्ला सिंह, अजय सिंह, पंकज सिंह, श्याम चरण बिंद, पटर बिंद, मणि सिंह, विनोद बिंद, मनोज सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें