फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मथुरा ने प्रयागराज को दी करारी शिकस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां। तेजधर ब्रम्हबाबा खेल समिति की ओर से महर्षि आजाद स्टेडियम मेढ़ी में चल रहे महर्षि आजाद राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को मथुरा और प्रयागराज के बीच मैच हुआ। टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए मथुरा ने चार विकेट पर 118 रन बनाए। जिसमें सुधीर सिंह 36 का योगदान रहा। प्रयागराज के अमन सिद्धिकी ने दो विकेट झटके। जवाब में खेलने उतरी प्रयागराज की टीम ने मैच के अंतिम ओवर में 101 बनाकर आल आउट हो गयी। प्रयागराज के शुभम ने सबसे अधिक 28 रन बनाएं। मथुरा के गेंदबाज बालश्याम व रणधीर ने दो-दो विकेट लिए। इस मौके पर अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, सचिव अमर सिंह, जे पी सिंह, दिनेश यादव, जितेंद्र सिंह, रामजीत यादव सहित अन्य रहे। मंगलवार का मैच किंग इलेवन सुरियावां बनाम चंडीगढ़ और दूसरा मैच आजाद स्पोर्ट्स क्लब बनाम गाजियाबाद के बीच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें