घोसिया। औराई कोतवाली क्षेत्र के तिऊरी गांव में बुधवार की शाम हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से राजमिस्त्री चुन्नू बिंद (32) निवासी चक्रपानपुर मिर्जामुराद वाराणसी की मौत हो गई। चुन्नू बिंद एक घर पर काम करते समय अचानक करंट की चपेट में आ गया था।
मिर्जामुराद के चक्रपानपुर गांव निवासी चुन्नू बिंद तिऊरी गांव में किसी का घर बना रहा था। इस दौरान शाम करीब छह बजे काम करते समय एक सरिया उठाने लगा। दरअसल चुन्नू के सरिया उठाते समय सरिया ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार से सट गई जिससे सरिया में करंट प्रवाहित होने पर वह झुलस गया। इसके तुरंत बाद साथ में काम कर रहे अन्य लोग उसे राजातालाब के एक अस्पताल लग गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी श्रीकांत राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।