ज्ञानपुर। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर के जन्मदिन पर शुक्रवार को महाराजगंज क्षेत्र के विक्रमपुर गांव शिवसेना के युवा नेता आनंद दुबे ने कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया। उन्होंने राजस्व, पुलिस और मीडियाकर्मियों के अलावा आमजनों को मास्क और सैनिटाइजर का वितरण कर कोविड-19 के प्रोटोकॉल के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में गृह राज्य मंत्री रहे उत्तर भारतीय नेता कृपाशंकर सिंह के जन्मदिन पर समाजसेवा का इससे बेहतर विकल्प कुछ नहीं था। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के प्रति उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि इस लाइलाज बीमारी से बचने का एकमात्र उपाय सिर्फ बचाव है। शासन-प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन कर भीड़भाड़ से बचने, रिहायशी स्थलों और आसपास स्वच्छता अपनाने, आवागमन करते समय मास्क लगाने के लिए लोगों से अपील की। इस मौके पर विनोद सिंह, मनोज चाणक्य, रामेश्वर सिंह, अभिषेक दुबे, शैलेश सिंह, रोहित दुबे, भल्लू आदि रहे।