फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: घर के कमरे में लटकता मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के चकापुर ग्राम सभा के घटमापुर बस्ती में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता शव बरामद मिला। विवाहिता के भाई ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतका के पति, ननद और ददिया ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटमापुर बस्ती निवासी रोशन बिंद की शादी मई में वाराणसी निवासी पूजा बिंद (22) के साथ हुई थी। रोशन मजदूरी कर परिवार का जीविकोपार्जन करता है। बृहस्पतिवार को रोशन के माता-पिता दर्शन पूजन को बाहर गए हुए थे। घर पर रोशन, उसकी पत्नी, उसकी बहन और दादा-दादी मौजूद थे। बताया कि जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह विवाहिता का घर के कमरे फंदे से लटकता शव दिखाई दिया। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और इसकी सूचना विवाहिता के मायके वालों को दी। मायके वालों ने विवाहिता की हत्या का आरोप लगाया। औराई प्रभारी निरीक्षक नागेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतका के भाई चन्द्रशेखर की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें