फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गागंज। सुरियावां थाना क्षेत्र के कनकपुर गांव में सोमवार को देर शाम विवाहिता शिवानी (19) की मौत संदिग्ध हाल में हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि राजकुमार बिंद फेसबुक पर चैटिंग करते समय लखनऊ निवासी शिवानी से जान-पहचान हो गई और जून 2020 में शादी किया था। राजकुमार गोवा में रहकर कामकाज करता है और शिवानी कनकपुर में रहती थी। सोमवार को लगभग चार बजे शिवानी अपने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक न खुलने पर किसी अनहोनी की शंका हुई तो दरवाजा खटखटाया लेकिन वह नहीं खुला। शोरगुल मचने से जुटी भीड़ ने किसी तरह दरवाजे को खोलकर देखा तो शिवानी पंखे में बंधी रस्सी से झूल रही थी। आनन-फानन में उसे नीचे उतारने पर वह दम तोड़ चुकी थी। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले में दोनों पक्ष ने सुलहनामा दे दिया है जिससे आगे की कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें