फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मोढ़। सुरियावां थाना क्षेत्र के विष्णुपुर गांव में बुधवार की रात में विवाहिता रीना रानी (20) पत्नी उमाशंकर गुप्ता का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार भदोही बीडी गुप्ता ने पुलिस के साथ शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी उमाशंकर छह माह पूर्व पानीपत-हरियाणा में रहता था। उसी दौरान रीना रानी से मेलजोल बढ़ते ही कोर्ट से शादी कर लिया और घर पर आकर रहने लगा। जिससे रीना रानी के परिवार वाले भी नाराज रहते थे। बुधवार की शाम घर पर परिजनों को खाना खिलाने के बाद पति-पत्नी सोने चले गए। देर रात जब पति की नींद खुली तो रीना रानी फंदे पर झूल रही थी। शोरगुल मचाकर जब उसे फंदे से नीचे उतारा गया तो वह दम तोड़ चुकी थी। थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने कहा कि मृतका के पिता पवन कुमार निवासी बरसत-घरोंडा, करनाल हरियाणा को जानकारी देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उनके आने पर तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें