फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: नानी के घर से लौट रही विवाहिता की डंपर की चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
बीएड की छात्रा सोनी बिंद की मौत के बाद रोते विलखते परिजन। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भदोही कोतवाली के मूंसीलाटपुर गांव में चिंतामणि इंटर कॉलेज के पास सोमवार की सुबह तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार विवाहिता सोनी बिंद (34) की मौत हो गई।
विज्ञापन

वह बीएड की छात्रा थी। घटना में बाइक चला रहे उनके पति बाल-बाल बच गए। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने भदोही-ज्ञानपुर मार्ग पर जाम भी लगाया। हालांकि, पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत किया। प्रयागराज के बरौत चकपाली गांव निवासी दिनेश बिंद अपनी पत्नी सोनी बिंद के साथ पिपरिस गांव स्थित ननिहाल आया था। बताया कि वे नानी के घर से अपने घर जा रहे थे। चिंतामणि इंटर कॉलेज के पास तेज रफ्तार से डंपर भदोही से ज्ञानपुर की तरफ जा रहा था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डंपर की रफ्तार 80 से 90 किमी प्रति घंटे की रही होगी। चिंतामणि इंटर कॉलेज के सामने डंपर ने टक्कर मार दी। इससे विवाहिता डंपर के पहिए के नीचे आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ज्ञानपुर-भदोही मार्ग की इन दिनों चौड़ीकरण हो रही है। इससे सड़क की दोनों पटरियां टूट गई हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता के पति की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बताया कि सोनी का मायका उगापुर हवाई पट्टी स्थित कुरौना गांव में है। पिपरिस में ननिहाल है। वह अपने पति के साथ मामा सूर्यबली बिंद के घर रविवार को ही आई थी। सुबह करीब आठ बजे लौटते समय हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें