सरोई। भदोही कोतवाली क्षेत्र के सर्राेई गांव में बृहस्पतिवार को विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। हालांकि कोई तहरीर नहीं दी है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार सर्रोई गांव निवासी लाला की शादी दो वर्ष पूर्व रागिनी के साथ हुई थी। लाला मुंबई में रहकर मेहनत मजदूरी का काम करता है। घर पर पत्नी और मां के साथ रहती थी। बृहस्पतिवार की सुबह विवाहिता की सास किसी काम से गांव में ही कहीं गई थी। इस बीच विवाहिता ने अपने कमरे में पंखे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद जब वह घर लौटी तो विवाहिता को फंदे से लटकता देख अवाक हो गई। सास ने आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते एसडीएम शिव प्रकाश यादव, सीओ भदोही अजय चौहान सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता ने आत्महत्या क्यों की। इसकी वजह का पता नहीं चल सका। हालांकि मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। सीओ अजय चौहान ने बताया कि विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।