फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर झूल विवाहिता ने दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोइरौना थाना क्षेत्र के अरता गांव में बुधवार देर रात गीता देवी (32) ने फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

जानकारी पर पहुंची पुलिस ने लिखापढ़ी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पति जज्जे ने बताया कि वह भेड़ लेकर खेत में चराने गया था। सुबह देर तक नहीं उठने पर परिजनोंने दरवाजा खटखटाया। अंदर हलचल नहीं होने और दरवाजा नहीं खुलने पर शोरगुल मचाया। आस-पास के जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह दरवाजा खोला तो वह कुंडी के सहारे फंदे पर झूल रही थी। आननफानन में उसे नीचे उतार कर इलाज के लिए ले जाने के तौयारी की जाती तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। मृतका के मायका बिघिया-सैदाबाद प्रयागराज सूचना देने पर पिता संतलाल पहुंचे गए थे। प्रभारी निरीक्षक खुर्शीद अंसारी ने बताया कि लिखापढ़ी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायका पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। मृतका दो पुत्र, एक पुत्री की मां थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें