फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के बाढ़ प्रभावित 193 गांवों में अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मानसूनी बारिश शुरू होने के साथ ही जिले में जल प्लावन से प्रभावित होने वाले 193 गांवों में बचाव को लेकर प्रशासन ने अलर्ट घोषित कर दिया है। प्रशासन की ओर से 24 बाढ़ चौकियों के माध्यम से चौकसी रखने की कवायद शुरू हो गई है। स्वास्थ्य, आपूर्ति, कृषि समेत अन्य सरकारी विभागों को हर समय तैयार रहने का निर्देश दिया गया है। जिले में अबकी बार मानसून करीब 10 दिन पूर्व पहुंच गया है। गुजरे एक सप्ताह से रूक-रूककर और तेज बारिश हो रही है। ऐसेेे में गंगा का जहां जलस्तर बढ़ेगा वहीं छिछली वरुणा और मोरवा का पानी फैलना शुरू हो जाता है। इससे नदियों से सटे गावों में समस्याएं भी शुरू हो जाती है। बारिश शुरू होने के साथ ही विकास खंड ज्ञानपुर, सुरियावां, भदोही, डीघ और औराई के 193 गांवों के लोगों की धड़कन बढ़ गईं हैं। इन गांवों में जल प्लावन किसी नदी अथवा नाले से नहीं बल्कि बारिश के पानी से होता है। जल प्लावन होने से ग्रामीणों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। एक ओर जहां पशुओं के चारा की दिक्कत हो जाती है, वहीं कच्चे मकान जमींदोज हो जाते हैं। बाढ़ प्रभावित इन गांवों की सुरक्षा को लेकर पहले ही प्रशासनिक तैयारी कर ली गई है। सुरक्षा की दृष्टि से 24 बाढ़ चौकियों के साथ ही साथ पांच गोताखोर, सौ से अधिक छोटी नाव और 64 बड़ी नावों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें