कोतवाली क्षेत्र के प्रयागदासपुर गांव निवासी मुन्ना कन्नौजिया ने बृहस्पतिवार को थाना कोइरौना में तहरीर देकर पुत्री गुड़िया (22) की हत्या का आरोप ससुराल वालों पर लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। बताया कि गुड़िया की शादी 2018 में कोइरौना थाना क्षेत्र के बनकट उपरवार निवासी संदीप कन्नौजिया के साथ किया था। बुधवार को सूचना मिली कि गुड़िया का स्वास्थ्य बहुत खराब है। पुत्री के ससुराल पहुंचने पर बताया गया कि उसकी मौत हो गई है। कहा कि शादी के बाद से गुड़िया उत्पीड़न भी किया जा रहा था। बीमारी का बहाना कर उसकी हत्या की गई है। पुलिस जांच में मौत की हकीकत सामने आएगी। मामले को लेकर बनकट उपरवार में तरह-तरह की बात होती रही। प्रभारी निरीक्षक कोइरौना चित्रकूट पूरी ने कहा कि तहरीर मिलने पर जांच की जा रही है।