फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप के डसने से विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंज। थाना अंतर्गत चौराकला गांव में सांप के डसने से विवाहिता निशा देवी (25) की मौत हो गई। रोते-बिलखते परिजनों ने बताया कि निशा सुबह आलमारी से मंजन निकाल रही थी उसी समय सांप ने डस लिया। इसके बाद शोरगुल मचाते हुए वह जब परिजनों को बताया तब दौड़भाग शुरू हो गई। आनन-फानन में निशा को कछवां स्थित दवा पिलाने और झाड़फूंक कराने के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन

वहां राहत नहीं मिलने पर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। शव घर लाकर मायके वालों को सूचना दी गई। चौराकला गांव पहुंच कर मायके पक्ष ने पहले जानबूझ कर हत्या करने का आरोप लगाया है। जानकारी पर पहुंची पुलिस के साथ सभ्रांतजनों की घंटों चली पंचायत में सुलह-समझौता कराकर शव अंतिम संस्कार के लिए भेजा गया। ग्राम प्रधान सुखराज की देखरेख में मृतका के बच्चों की परवरिश और किसी तरह की उपेक्षा न होने देने का लिखितनामा भी दिलाया गया। मृतक निशा दो पुत्रियों की मां बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें