फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक की लापरवाही से विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। चिकित्सक की लापरवाही से शुक्रवार देर रात एक विवाहिता की जान चली गई। परिजन ने विवाहिता को इंजेक्शन लगाने वाले झोलाछाप से लेकर गोपीगंज सीएचसी के चिकित्सकों तक की कार्यप्रणाली को कठघरे में खड़ा किया है। क्षेत्र के तुरंतपुर गांव निवासी गंभीर रूप से बीमार विवाहिता का इमरजेंसी में ड्यूटी कर रहे चिकित्सक उपचार तक नहीं किए। आक्रोशित परिजन ने हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को देर रात तुरंतपुर गांव निवासी ग्राम प्रधान मेही लाल सेठ की पुत्रवधू सोनम सेठ (35) पत्नी प्रदीप सेठ के पेट में अचानक तेज दर्द उठा। इसके बाद गांव के ही एक झोलाछाप चिकित्सक को बुलाया गया। उसने दवा के साथ इंजेक्शन भी लगाया। जिससे विवाहिता की हालत और बिगड़ गई। बेहतर उपचार के लिए परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। इस पर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप रहा कि विवाहिता को बोलेरो से हॉस्पिटल ले आने के बाद वे लोग एमरजेंसी में तैनात चिकित्सक और कर्मचारियों को उपचार के लिए आवाज देते रहे, लेकिन चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी एक कमरे में अंदर से दरवाजा बंद कर पड़े रहे और बाहर नहीं निकले। लगभग आधे बाद विवाहिता ने दम तोड़ दिया। आरोप लगाया कि लापरवाही में मौत हुई। उधर पुलिस ने झोलाछाप चिकित्सक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें