फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता संदिग्ध हाल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मामदेवपुर स्थित मान्यवर कांशीराम शहरी गरीब आवासीय कालोनी में किराए के मकान में रह रही एक विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। उसका शव छत से लटकते हुए मिला। बताया जा रहा है कि घटना के समय घर में कोई नहीं था। कालोनीवासियों के अनुसार तड़के पति वाहन से आया और पुलिस को बिना बताए शव अपने मूल निवास औराई थानाक्षेत्र के महथुआं लेकर चला गया। औराई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अब तक मामले में पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जानकारी हो कि महथुआं ग्राम के हैदरशाह पुत्र मुगलशाह की शादी वर्ष 2013 में जौनपुर जनपद के थाना सुरेरी क्षेत्र के भानपुर गांव में हुई थी। बताते हैं कि विवाहिता रोशनी का शुरू से ही अपने ससुराल वालों से बनती नहीं थी इसीलिए हैदरशाह पत्नी को लेकर मामदेवपुर में कालोनी में किराए के मकान में रहता था। पति का कहना है कि मंगलवार को वह मूल निवास महथुआं चला गया था। इस बीच रात में उसने यह कदम उठा लिया। उसने पत्नी के साथ किसी प्रकार की अनबन होने से भी इंकार किया। इस बीच रात में पत्नी ने घर पर ही फंदा लगा लिया, मामला भदोही का होते हुए भी औराई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस बावत औराई कोतवाल सदानंद सिंह ने बताया कि पति, ससुराल वाले और मायके वाले कोतवाली आए थे। लेकिन अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें