फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से जली विवाहिता की मौत: एक महीने से जिंदगी और मौत के बीच लड़ रही थी जंग, पति पर लगा ये आरोप

Sat, 11 Jan 2025 09:10 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

भदोही जिले के दीवानपुर गांव में संदिग्ध हाल में जली विवाहिता की इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। घटना को लेकर मायके वालों ने उसके पति पर जलाने का आरोप लगाया। पुलिस मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
रोते - बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही जिले की कोतवाली क्षेत्र के दीवानपुर गांव में अबूझ हाल में जली विवाहिता की शनिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। मायके वालों ने जलाकर मारने का आरोप लगाया। पति को हिरासत में लेकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका युवक की चौथी पत्नी थी। दो पत्नियां पहले ही छोड़कर जा चुकी हैं।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
सुरियावां के कौडर गांव निवासी सुषमा (25) पुत्री राम मूरत की शादी दीवानपुर गांव निवासी राजू के साथ 16 जनवरी 2024 को ज्ञानपुर के हरिहरनाथ मंदिर में हुई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री विवाह योजना में भी दोनों की शादी हुई। 

परिवार वालों ने बताया कि 13 दिसंबर को सुषमा गंभीर रूप से जल गई। इसके बाद पति राजू सुषमा को छोटी बहन के यहां झुलसे हालत में पहुंचा दिया। मायके वाले घायल सुषमा को लेकर अस्पताल पहुंचे। तभी से उसका इलाज चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति पर दहेज मांगने का आरोप

इधर, शनिवार को भदोही के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान सुषमा की मौत हो गई। मायके वालों ने जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि पति दहेज की मांग करता था। बताया कि मृतका का पति पूर्व में तीन विवाह कर चुका है। दो पत्नी व्यवहार से परेशान होकर छोड़कर चली गईं, जबकि पहली पत्नी की जलने से मौत हो चुकी है। 

प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि मृतका दोनों आंख से नहीं देखती थी। 13 दिसंबर को दोनों बेटियों से अलाव जलाने के लिए कही। वहीं अलाव के पास बैठे रहने के दौरान वह गिरकर झुलस गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें