फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: तीन महीने पहले की शादी, अब प्रेमिका के साथ पकड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। कोतवाली में बृहस्पतिवार को एक चर्चित मामला सामने आया। तीन महीने पहले सामूहिक विवाह में शादी करने वाले युवक को पुलिस ने प्रेमिका के साथ पकड़ लिया। इस मसले पर कोतवाली में करीब तीन घंटे तक गहमागहमी का माहौल रहा।
विज्ञापन

सुजातपुर गांव निवासी अनिल कुमार गौतम ने सीता समाहित स्थल सीतामढ़ी में बीते नौ फरवरी को हुए सामूहिक विवाह कार्यक्रम में संजना निवासी बनमालीपुर औराई के साथ शादी की थी। परिवार वालों की सहमति से शादी हुई, लेकिन युवक की पहले से एक युवती से प्रेम संबंध चल रहा था। दो दिन पहले वह अपनी प्रेमिका के साथ भाग गया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की। बृहस्पतिवार को युवक और उसकी प्रेमिका को पुलिस ने पकड़ लिया। युवक की पत्नी को पता चला तो वह परिवार वालों के साथ कोतवाली पहुंच गई और पुलिस से प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करने लगी। प्रभारी निरीक्षक शैलेष कुमार राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें