फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नईबाजार। भदोही कोतवाली अंतर्गत नगर के नेहरू नगर दलित बस्ती की 22 वर्षीय विवाहिता की संदिग्धहाल में अपने ससुराल में मौत हो गई। उसका शव बीती रात फंदे से झूलता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने विवाहिता के मायके वालों की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर रात ही पति, सास व ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मीरजापुर जनपद के चिल्ह थानाक्षेत्र निवासी सुक्खूराम रात ही अन्य परिवार वालों के साथ अपने बेटी की ससुराल पहुंच गए थे। उन्होंने बताया कि बेटी अनीता की शादी 9 जून 2019 को यहां प्रेमचंद के पुत्र अजय कुमार के साथ की थी। शादी में अपनी हैसियत से बढ़ कर उपहार, दहेज आदि दिया था। लेकिन पिछले कुछ दिनों से वे पल्सर दुपहिया वाहन मांग रहे थे। इसी को लेकर बेटी को महीनों से सताया जा रहा था। बताया कि कई बार बेटी ने बाइक के लिए मारे पीटे जाने की बात भी बताई थी।
कोतवाल सदानंद सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट में जो खुलासे होंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें