फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ पर बाजार हुआ गुलजार

विज्ञापन
गोपीगंज बाजार में करवा चौथ के लिए खरीदारी करती महिलाएं। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। करवा चौथ त्योहार को लेकर महिलाएं उत्साहित हैं। व्रत की तैयारियां अंतिम चरण पर में हैं, पूजा के सामान व सौन्दर्य प्रसाधन की खरीदारी भी हो रही है। ब्यूटी पार्लर में एडवांस बुकिंग जारी है। बाजार में इस बार करवा चौथ को खास बनाने के लिए तरह-तरह के परिधान आ गए हैं। महिलाएं ज्यादातर जयपुरिया साड़ी वह भी लाल रंग की पसंद कर रही हैं। गोपीगंज : बाजार में महिलाओं की भीड़ बढ़ गई है। रेडीमेड गारमेंट्स से लेकर साड़ी शोरूम तक महिला ग्राहकों से गुलजार हो रहे। इसके अलावा चूड़ी गली के बाजार में चूड़ियों के साथ ही साज-सज्जा का सामान बेचने वाले दुकानदार भी काफी व्यस्त रहे। इसके साथ ही सर्राफ की दुकानों पर भी महिलाओं की भीड़ रही। करवा चौथ पूजन कैलेंडर और अन्य पूजन सामग्री की भी खूब बिक्री हो रही है। ब्यूटी पार्लर में भी रौनकता आ गई है। नए नए डिजाइनों के करवा, दीपक समेत पूजन थाली दुकानों में सज गई हैं। करवा पूजन सामग्री के विक्रेता पप्पू जायसवाल ने बताया करवाचौथ पर केवल जरूरत के हिसाब से सामान बिक रहे है। उम्मीद है कि आगे बिक्री अच्छी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें