अलग-अलग स्पर्धाओं में 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी रेड हाउस 196 अंक के साथ चैंपियन रहा।
जबकि ब्लू हाउस 169 अंक के साथ द्वितीय स्थान पर रहा। ब्लू हाउस के विजय जाय जेम्स वरिष्ठ बालकों में और रेड हाउस की वैशाली सिंह वरिष्ठ बालिकाओं में चैंपियन रहीं।
मुख्य अतिथि उप क्रीड़ा अधिकारी धर्मवीर सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
सीनियर बालकों की 100 मीटर रेस विजय जाय जेम्स, सीनियर बालिकाओं की 100 मीटर रेस वैशाली सिंह, जूनियर बालकों की 100 मीटर रेस श्रेयाम गुप्ता, जूनियर बालिकाओं की 100 रेस कोमल यादव, सबजूनियर बालकों की 100 मीटर रेस आदर्श तिवारी, सब जूनियर बालिकाओं की 100 मीटर रेस सदफ परवीन ने जीती।
1500 मीटर लंबी रेस प्रदीप मौर्य ने जीती। मोहम्मद अनाब अंसारी और आदित्य चौरसिया क्रम्रश: द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में अभिनव पाठक अव्वल रहे तो राहुल यादव और रोहित मौर्य द्वितीय और तृतीय रहे जबकि बालकों के 400 मीटर रेस में मणिकांत गिरी प्रथम, राहुल यादव द्वितीय और अनिल यादव तृतीय रहे।
बालिकाओं के 400 मीटर रेस में क्रमश: अर्पिता पाल, प्रीती यादव और निधि कुमारी प्रथम द्वितीय और तृतीय रहीं। ब्लू हाऊस द्वितीय (169 अंक), ग्रीन हाउस तृतीय (146 अंक) और येलो हाउस 101 अंक के साथ चौथे स्थान पर रहा। अभिषेक पाठक (जूनियर बालक), निकिता दूबे (जूनियर बालिका), अमन जायसवाल (सबजूनियर बालक) और प्रीती यादव (सबजूनियर बालिका) में व्यक्तिगत चैंपियन घोषित की गईं।
मुख्य अतिथि के अलावा निवर्तमान ब्लाक प्रमुख सुनीता यादव और जिला होमगार्ड अधीक्षक अमित पांडेय ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। अतिथियों ने बच्चों से कहा कि सफलता का कोई शार्टकट रास्ता नहीं है।
कड़ी मेहनत और लगन का दामन कभी न छोड़ें, सफलता जरूर मिलेगी। स्कूल के प्रिंसिपल फादर अजय ने अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।