फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कोटेदारों की मार्जिन मनी बढ़ी, मेहनत का मिलेगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सरकार ने उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के लाभांश में बढ़ोतरी की है। अब कोटेदारों को प्रति क्विंटल 125 रुपये लाभांश मिलेगा। पहले उन्हें 90 रुपये प्रति क्विंटल लाभांश मिलता था। सोमवार की कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में कोटेदारों ने सरकार के इस फैसले पर खुशी जताई। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी, औराई के भाजपा विधायक दीनानाथ भाष्कर, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कहा कि कोटेदारों की सालों की मांग को अब सरकार ने पूरा किया है। डीएम शैलेष कुमार ने कहा कि ई-पॉस मशीनों के प्रयोग से खाद्यान्न वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ी है। पात्र लाभार्थियों तक समय से और निष्पक्ष तरीके से खाद्यान्न पहुंचाने में उचित दर विक्रेताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कोटेदारों से शासन की मंशा के अनुरूप पात्र कार्डधारकों को निर्बाध और समयबद्ध राशन वितरण सुनिश्चित करने का आह्वान किया। लाभांश बढ़ने से अब 35 रूपये प्रति क्विंटल फायदा होगा। इस दौरान पुष्पा देवी, उषा देवी, संजू मौर्या, प्रमिला देवी और अफरोज फारूकी को अंत्योदय और पात्र गृहस्थी राशन कार्ड वितरित किया गया। कोटेदार संघ के जिलाध्यक्ष गिरजाशंकर तिवारी, उपाध्यक्ष राजेश कुमार दूबे का अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें